Navratri Special: 'रथ पर सवार मां दुर्गा', अभिमन्यु सिंह का शानदार गीत वायरल

2 hours ago 1

X

स्टूडियो

स्टूडियो में अभिमन्यु सिंह क्रांति

पलामू: पलामू जिले के पाटन प्रखंड निवासी, अभिमन्यु सिंह क्रांति, जिन्होंने बचपन से ही संगीत के प्रति अपने प्रेम को जगाए रखा, ने नवरात्रि के अवसर पर एक नया गीत ‘रथवा पर हाईके सवार’ रिलीज किया है. ये गीत धुन म्यूजिक जंक्शन से रिलीज किया गया है और इसके राइटर मनोज मोहित हैं. गाने की रिकॉर्डिंग मेदिनीनगर के धुन म्यूजिक जंक्शन में हुई है. इस गीत में मां दुर्गा के भक्तों द्वारा नवरात्रि के महत्व को दर्शाया गया है, जहां मां दुर्गा रथ पर सवार होकर धरती पर आती हैं.

लोकेशन और कलाकार की कहानी
अभिमन्यु सिंह क्रांति ने लोकल18 को जानकारी दी कि इस गाने की शूटिंग मेदिनीनगर और पटना में की गई है. ये गीत कुल 6 मिनट का है और इसमें भक्तों की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है. गाने के म्यूजिक कंपोजर रमेश रसीला और धुन कंपोजर रंजीत शर्मा हैं, जिन्होंने गाने को और भी मधुर बना दिया है.

बचपन से जुड़ी संगीत यात्रा
अभिमन्यु सिंह क्रांति ने बताया कि वे बचपन से ही अपने पिता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते आए हैं. उनके पिता इलाके के जाने-माने व्यास थे, जिनसे उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की. इसी के चलते, धीरे-धीरे उनका भोजपुरी संगीत में भी रूझान बढ़ा.

अभिमन्यु सिंह क्रांति अब तक 800 से अधिक एल्बम निकाल चुके हैं और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूरी में हजारों स्टेज शो कर चुके हैं. उनका कहना है कि उन्होंने शिल्पी राज, अंतरा सिंह प्रियंका, नेहा राज और शिवानी सिंह जैसी भोजपुरी की मशहूर गायिकाओं के साथ डुएट गीत गाए हैं.

दसवीं के दौरान निकाला था पहला हिट गीत
अभिमन्यु ने बताया कि जब वे दसवीं की परीक्षा दे रहे थे, तभी उन्होंने अपना पहला गीत निकाला था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. ये गीत 2012 में रिलीज़ हुआ था, जब झारखंड में चोरी, डकैती और आतंकवादी गतिविधियां सामान्य थीं. गीत का शीर्षक था, ‘चोरी लूट अपहरण सरेआम होखता ए माई हो, झारखंड में रोजे चक्का जाम होता’, जिसे मनोज मोहित ने लिखा था.

इस गीत ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई थी. अभिमन्यु सिंह क्रांति की ये नई पेशकश निश्चित रूप से नवरात्रि के माहौल में भक्तों के दिलों को छूने का काम करेगी.

Tags: Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Navratri festival

FIRST PUBLISHED :

September 27, 2024, 16:51 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article