Ambala News: अंबाला रेल मंडल की पहल, अब बाढ़ गेज देंगे अंडर ब्रिज के नीचे जमा पानी की जानकारी
/
/
/
Ambala News: अंबाला रेल मंडल की पहल, अब बाढ़ गेज देंगे अंडर ब्रिज के नीचे जमा पानी की जानकारी
अंबाला: बरसात के दौरान अक्सर यह देखा जाता है कि रेलवे लाइन अंडर ब्रिज में बरसाती पानी भर जाता है, जिससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं. वहीं, अंबाला रेल मंडल के कई अंडर ब्रिज में भी बरसात के समय पानी तीन से चार फीट तक भर जाता है. इसको लेकर अंबाला रेल मंडल द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बाढ़ गेज बनाए जा रहे हैं. इस गेज से बरसात के समय लोगों को अंडर ब्रिज के नीचे जमा पानी की सही जानकारी मिल सकेगी और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी.
बाढ़ गेज की स्थापना अंबाला में पड़ने वाले सभी अंडर ब्रिज के अंदर की जा रही है. बता दें कि यह बाढ़ गेज पैदल चलने वाले और दो पहिया वाहन चालकों को अंडर ब्रिज के नीचे जमा पानी की सही जानकारी देंगे, ताकि वो इससे बच सकें. बाढ़ गेज की संरचना भी मानव शरीर की ऊंचाई के हिसाब से की गई है. डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने लोकल 18 को बताया है कि अंबाला के पास जितने भी रेल अंडर ब्रिज हैं, उनमें अक्सर यह देखा जाता है कि जब भी बरसात होती है तो काफी भारी मात्रा में पानी इकट्ठा हो जाता है.
इससे कई बार यात्रियों को बरसाती पानी की सही जानकारी नहीं मिल पाती है और यात्री पानी के अंदर से ही अंडर ब्रिज को पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे उनके साथ कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं. ऐसे में अब जो यह मानव आकार का बाढ़ गेज अंडर ब्रिज के अंदर लगाया गया है, इससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों को जमा पानी की सही जानकारी मिल पाएगी और अंडर ब्रिज में होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लग पाएगी.
Tags: Ambala news, Local18
FIRST PUBLISHED :
October 24, 2024, 24:34 IST