Jharkhand upwind update- चक्रवर्ती तूफान का आज दिखेगा विकराल रूप, रात में ठंड स
शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में चक्रवर्ती तूफान दाना का अच्छा खासा असर देखने को मिला. दिन भर आसमान में बादल छाए रहे तो, बीच में हल्के हल्के बारिश भी होती रही. आज के मौसम की बात करें तो चक्रवर्ती तूफान का जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. इसके चलते स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
झारखंड सरकार ने आदेश जारी किया है कि आज बाब कोल्हान प्रमंडल, भाईगामा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट स्कूलों में कक्षा-KG से 12वीं तक क्लास नहीं लगेगी. इन जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का अभिषेक आनंद ने लोकल 18 से कहा कि चक्रवर्ती तूफान दाना झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसका असर आज खासतौर पर देखा जाएगा. पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में लोगों को काफी सचेत होने की जरूरत है. इसके अलावा कुछ जिले हैं, यहां पर हेवी रेन को लेकर यलो अलर्ट जारी है. इससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
आज के मौसम की बात करें तो, आज राजधानी रांची समेत कुछ जिलें जैसे धनबाद, बोकारो, कोडरमा, लातेहार, चतरा, देवघर, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा व खूंटी में जबरदस्त बारिश को लेकर अलर्ट जारी की गई है. यहां पर 75 से 100 मिमी बारिश की संभावना है. इन जिलों में अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट संभव है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है.
न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट
इसके अलावा इन जिलों में खास तौर पर वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं, अन्य चीजों में स्थिति सामान्य रहेगी. अन्य जिलों में हल्की छुटपुट बारिश देखी जा सकती है. उन जिले में सिर्फ दिन में ही ठंडी नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री तक की गिरावट संभव है. यहां पर 18 से 19 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकती है, जिससे रात में भी आपको रजाई निकालने पड़ेगी.
संभावीत तापमान
वहीं, तापमान की बात करें तो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 26 व न्यूनतम 19 डिग्री. कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री. बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री. पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 28 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज की जा सकती है.
Tags: Hindi news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news
FIRST PUBLISHED :
October 25, 2024, 06:55 IST