India TV Chunav Manch: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में सियासी गतिविधियां अपने चरम पर हैं। शुक्रवार को इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'चुनाव मंच' में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कई नेता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से 'चुनाव मंच' कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत हुई।
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी दो राज्यों में सरकारें हैं। गोवा समेत कई राज्यों में विधायक हैं। आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी इस बार कई सीटें जीतने वाली है।