जब पति अभिषेक संग IIFA में जमकर नाची थीं ऐश्वर्या, बेटी आराध्या ने भी दिया था साथ, देखें कपल का थ्रोबैक वीडियो

2 hours ago 1
Aishwarya rai bachchan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM अभिषेक-ऐश्वर्या का डांस हुआ वायरल

IIFA अवार्ड्स 2024 के बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऐश्वर्या और आराध्या के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। IIFA 2022 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है, जिसे देख लोग बच्चन परिवार के इस मशहूर कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं। ये अवार्ड शो भी यास आइलैंड, अबू धाबी में हुआ था जहां बॉलीवुड हस्तियों ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया था। इस कार्यक्रम में शाहिद कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही और कई अन्य लोगों ने परफॉर्मेंस दी, लेकिन अभिषेक की डांस परफॉर्मेंस ने लाइमलाइट लूट ली।

ऐश्वर्या सगं डांस करते दिखें अभिषेक बच्चन

आईफा अवार्ड्स एक स्टार-स्टडेड इवेंट है जहां स्टार्स को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। इसी बीच IIFA 2022 से अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में आप अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ डांस करते देख सकते हैं, वह परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज छोड़ वहां धूम मचाते नजर आते हैं। वीडियो में अभिषेक को ऑडियंस के बीच परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। वहीं ऑडियंस भी बच्चन फैमिली के लिए चीयर करते दिखाई दे रही है। आईफा ने अभिषेक की इस परफॉर्मेंस वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन का थ्रोबैक वीडियो

अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ की गई शानदार परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने परिवार के साथ हिट गाने 'ततड़ ततड़' पर नाचते हुए अभिषेक का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं अभिषेक डांस करते-करते ऐश्वर्या के बगल में बैठी आराध्या को फ्लाइंग किस देते हैं और पत्नी पर प्यार लुटाते हैं। अभिषेक अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। IIFA 2022 के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या 10 साल की थी।

Latest Bollywood News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article