महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां सीट को लेकर गठबंधन के साथ तालमेल बैठाने में जुटी हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मिशन महाराष्ट्र में जुटे हैं। इस बीच, महा विकास अघाड़ी (MVA) से सीटों को लेकर बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
सपा ने इन 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए-
शिवाजी नगर- अबू आजामी
भिवंडी ईस्ट- रईस शेख
भिवंडी वेस्ट- रियाज आजमी
मालेगांव - सायने हिंद
ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में MVA के बीच 258 सीटों पर बनी सहमति, झारखंड में RJD के लिए JMM बनी मुसीबत