लैंडफॉल के बाद कहर बरपा रहा चक्रवाती तूफान 'दाना', जानिए अब तक कितना हुआ नुकसान?

2 hours ago 1
चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल- India TV Hindi Image Source : PTI चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल

चक्रवाती तूफान दाना का कहर जारी है। देर रात 12:45 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल हुआ। लैंडफॉल के दौरान इसकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा थी। ओडिशा, बंगाल में इस वक्त 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाको में बारिश जारी है। 

पेड़ उखड़े और तेज हवाओं से टूटी होर्गिंग्स

दाना तूफान के टकराने के बाद ओडिशा के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। इसकी वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं तेज हवाओं से होर्गिंग्स टूट गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि लैंडफॉल पूरा होने के बाद तटीय इलाकों में और तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान दाना से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। 

ओडिशा में 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया

NDRF, SDRF, जिला प्रशासन की टीमें तूफान प्रभावित इलाको में तैनात हैं। एहतियात के लिए ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। पश्चिम बंगाल में 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। तूफान की वजह से बंगाल और ओडिशा में 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Latest India News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article