तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा 3 अक्टूबर का मौसम?

2 hours ago 1
rain alert- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO बारिश का अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। फिलहाल देश के उत्तर-पश्चिमी में दिन में तापमान में थोड़ी तेजी होगी।

लौट रहा है मानसून

अगले दो से तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, डीसा, सुरेन्द्रनगर और जूनागढ़ से हो रही है।

चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है

इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र और समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवाती सर्कुलेशन से आंतरिक तमिलनाडु होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक एक द्रोणिका फैली हुई है, जो  उत्तरी कोंकण से आंतरिक महाराष्ट्र होते हुए पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। चक्रवाती सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.45 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इन राज्यों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हुई तो वहीं पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश  हुई है।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article