राष्ट्रपति मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को नियुक्त किया भारत का अगला CJI, इस तारीख को लेंगे शपथ

2 hours ago 1
जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई नियुक्त।- India TV Hindi Image Source : PTI जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई नियुक्त।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना का नाम अगले सीजेआई के तौर पर आगे बढ़ाया है। अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बात की जानकारी दी है। 

11 नवंबर को लेंगे शपथ

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए देश की राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को CJI के पद की शपथ लेंगे। 

Latest India News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article