सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद की संसद सदस्यता खतरे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान के मामले में कोर्ट ने उनपर चार्ज फ्रेम किया है। उन्होंने 10 साल पहले पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था।
बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद ने देवबंद क्षेत्र के गांव लबकरी गांव में पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके बयान के बाद सियासत काफी गरमा गई थी। इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब इस मामले में उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिया गया है। इससे उनकी संसद सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है।