जेल से निकलते ही परिवार से मिले जानी मास्टर, नम आखों के साथ परिवार ने लगाया गले, यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप

1 hour ago 1
jani Master- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM जानी मास्टर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो।

मशूहर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्‍टर पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे। 'स्त्री 2' और 'पुष्पाः द राइज' जैसी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ कर चुके जानी मास्टर पर उनकी पूर्व सहकर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। जानी मास्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट से बेल मिल चुकी है। अब कोरियोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया और भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है। करीब 2 मिनट लंबे इस वीडियो में जानी मास्टर को अपने बच्चों और पत्नी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही कोरियोग्राफर का परिवार उन्हें देखता है, सभी भावुक हो जाते हैं।

पत्नी-बच्चों के साथ शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का 'पापा मेरी जान' गाना सुना जा सकता है। वीडियो में जानी मास्टर और उनके परिवार के बीच के बेहद भावुक पल देखने को मिल रहे हैं। जानी मास्टर के साथ उनके बच्चे और पत्नी नजर आ रहे हैं और वह अपने दोनों बच्चों ोक दुलारते देखे जा सकते हैं। बच्चों से मिलने के बाद वह अपनी पत्नी को अपने पास बुलाते हैं और वह भी उन्हें देखकर बेहद खुश लगती हैं।

जानी मास्टर का कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इन 37 दिनों में हमसे काफी कुछ छीन लिया गया। मेरे परिवार और शुभचिंतकों की प्रार्थनाएं मुझे आज यहां ले आईं। सत्य को अक्सर ग्रहण लग जाता है लेकिन वह कभी बुझता नहीं है, वह एक दिन प्रबल होता है। जीवन का यह दौर जिससे मेरा पूरा परिवार गुजरा, उसने मेरे दिल को हमेशा के लिए छलनी कर दिया है।'

21 साल की लड़की सगं दुष्कर्म का आरोप

दरअसल, हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ अपनी सहयोगी के साथ रेप करने का केस दर्ज हुआ था। 21 साल की पीड़िता ने जानी मास्टर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की के अनुसार, जानी मास्टर 6 साल तक उसका यौन उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता ने बताया कि, जब कोरियोग्राफर ने उन्हें हैरेस किया, तब वह 16 साल की थीं। इसी कारण पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ और 19 सितंबर को उन्हें गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest Bollywood News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article