बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

2 hours ago 1
Baba Siddiqui murder case- India TV Hindi Image Source : PTI बाबा सिद्दीकी मर्डर केस।

बाबा सिद्धिकी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गया है । जिन लोगो को गिरफ्तार किया है, उनपर साजिश में शामिल होने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है...5 नए आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी..

1.  नितिन गौतम सप्रे ( 32 ) डोंबिवली 

2.  संभाजी किशन पारबी ( 44 ) अंबरनाथ 

3.  राम फूलचंद कन्नौजिया ( 43 ) पनवेल 

4.  प्रदीप तोंबर ( 37 ) अंबरनाथ 

5.  चेतन दिलीप पारधी ( 33 ) अंबरनाथ...

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और राम कनौजिया इन सभी आरोपियों के मुखिया था। इसी मॉड्यूल ने गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार पहुंचाया था। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है कि दोनों शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार के साथ भी टच में था। कर्जत में आरोपियों के साथ में 2 महीने तक रहे भी थे। इन्होंने आरोपियों को पैसे और लोकल मदद भी मुहैया कराई थी। 

पुलिस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी केस में आरोपी जिशान अख्तर और शुभम लोनकर के भी टच में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन पर 3 मामले दर्ज है, मर्डर,  हाफ मर्डर और आर्म्स एक्ट के। वहीं, राम कुमार पर भी कुछ आरोप दर्ज हैं। इन आरोपियों को हथियार सितंबर महीने के आस पास दिया गया था।

Latest India News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article