Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:February 11, 2025, 21:39 IST
Maharajganj News Today successful hindi: महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित हुए भारत नेपाल मैत्री महोत्सव की बात करें तो...
भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव
महराजगंज: भारत-नेपाल दोनों देश के बीच शुरुआती समय से ही आपसी संबंध रहा है. समय चाहे जैसा भी रहा हो दोनों देश एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे हैं. इसके साथ ही भारत और नेपाल के मधुर संबंधों की चर्चा तो हमेशा होती ही रहती है. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की बात करें तो जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बहुत से लोग ऐसे रहते हैं जिनकी शादी भी नेपाल में हुई है और बहुत से नेपाल देश के भी रहने वाले लोग हैं जिनकी शादी भारत में हुई है. सामान्य भाषा में कहें तो भारत और नेपाल दोनों देशों के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता रहा है. इसकी झलक भी समय-समय पर दिखाई भी देती है. इन दिनों भारत नेपाल मैत्री महोत्सव काफी चर्चा में बना हुआ है. बीते 5 फरवरी से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आठ जगह इसका आयोजन होना है. इन आयोजनों की कड़ी में यूपी के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन हुआ.
दोनों देशों के समृद्ध विरासत की दिखी झलक
महराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के परिसर में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन हुआ. हालांकि, बीते कुछ दिनों पहले से ही इस महोत्सव को लेकर पीजी कॉलेज में तैयारी चल रही थी. पीजी कॉलेज में हुए भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के आयोजन में भारत और नेपाल दोनों ही देश की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली. इसके साथ ही इन दोनों देश का आपसी मधुर संबंध भी देखने को मिला. सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने इस मैत्री महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इसके साथ ही इस महोत्सव के दौरान जिले के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के इस आयोजन को लेकर जनपद वासियों में काफी उत्साह देखने को मिला.
कुशीनगर और बलरामपुर के साथ ही यहां होंगे आयोजन
महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित हुए भारत नेपाल मैत्री महोत्सव की बात करें तो दोनों ही देश के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का दिल जीत लिया. यह मैत्री महोत्सव भारत और नेपाल दोनों ही देशों के बीच सदियों से चला आ रहा है. ऐतिहासिक मधुर रिश्ते को फिर से पुनः जीवंत कर दिया है. आगामी दिनों में इस भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर-खीरी और पीलीभीत में देखने को मिलेगा. महराजगंज जिले में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव दोनों ही देश के मैत्री संबंध को और भी मजबूत बनाने की दिशा में कदम रहा.
Location :
Maharajganj,Mahrajganj,Uttar Pradesh
First Published :
February 11, 2025, 21:39 IST
भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव बना महराजगंज का आकर्षण, कार्यक्रमों ने जीता दिला