छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। किसी अज्ञात शख्स ने मस्जिद में बम होने का एक पत्र छोड़ा था। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी। लेकिन जो बात सामने आई, वो हैरान करने वाली है।
क्या है पूरा मामला?
छतरपुर में मस्जिद में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। अज्ञात शख्स ने मस्जिद में बम होने की सूचना भरा पत्र छोड़ा था। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मस्जिद परिसर में बम की तलाश में जुट गई।
सीएसपी सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था। हालांकि जांच में बम की सूचना की बात अफवाह निकली। बम होने का पत्र सिविल लाइन थाना के सुल्तानुल हिन्द मस्जिद में बम होने का खत मिला था। (इनपुट: प्रेम गुप्ता)
कॉपी अपडेट हो रही है..