यूपी के बहराइच में पकड़ा गया आतंक का पर्याय बना तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका था हमला

2 hours ago 1
सुजौली में आतंक पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद- India TV Hindi Image Source : INDIA TV सुजौली में आतंक पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लोगों पर लगातार हमला कर रहा तेदुंआ पकड़ में आ गया है।  बहराइच  सुजौली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ देर रात को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वह एक बालिका और वृद्ध महिला पर हमला कर चुका था। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले सोमवार को भी एक तेदुंआ पकड़ा गया था। देर रात्रि यह दूसरा तेदुंआ पकड़ा गया है।

तेदुएं ने मचा रखा था आतंक

जानकारी के अनुसार, कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा में तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पहले तेदुएं ने घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना के घर में भी घुसकर तेंदुए ने हमला किया था।

गन्ने के खेत में पकड़ा गया तेंदुआ

इस बीच बुधवार की शाम को वन विभाग की तरफ से गांव में ही एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया। इस बीच 9 बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह और रेंजर रोहित यादव ने तेदुएं को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर रेंज कार्यालय पहुंचवाया। 

रिपोर्ट- बच्चे भारती

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article