Navratri 2024 Ashtami Upay: नवरात्रि की अष्टमी के दिन कर लें नारियल के ये उपाय, परिवार की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

2 hours ago 1
Navratri 2024 - India TV Hindi Image Source : INDIA TV Navratri 2024

Navratri 2024 Ashtami Upay: आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाएगी। इसके अलावा आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही मां गौरी के आशीर्वाद से समस्त समस्याओं को समाधान मिल जाता है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नवरात्रि के अष्टमी के दिन  किन उपायों को करना फलदायी होगा।

1. अगर आप अपने दांपत्य रिश्ते में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज आपको स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

2. अगर आपको मनचाहे वर या वधू पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज आपको देवी दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए। साथ ही देवी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

3. अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद दुर्गा मां की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए, कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए और उसके बाद हलवे और उबले हुये चने का भोग लगाना चाहिए।

4. अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और परम सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा जी को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि।

5. अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो आज आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।

6. अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो आज आपको मां दुर्गा को किसी भी पांच फलों का भोग लगाना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

7. अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो आज आपको देवी मां के मंदिर में जाकर उनके निमित वस्त्र भेंट करने का संकल्प लें और जब जब मौका मिले तब मां के मंदिर जाकर वस्त्र भेंट कर दें और साथ ही माता को कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाएं।

8. अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो आज आपको देवी दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और देवी जी के इस खास मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।

9. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आज आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।

10. अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें।

11. अगर आप अपने जीवन में देवी मां की कृपा बनाये रखना चाहते हैं, अपने कामों में परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो आज आपको किसी छोटी कन्या में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए और उसको भेंट स्वरूप कुछ न कुछ देना चाहिए।

12. अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जाये और आपको खूब धन-धान्य की प्राप्ति हो, इसके लिए आज आपको देवी दुर्गा जी के सामने कपूर जलना चाहिए और साथ की इस मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Navratri Ashtami Vrat 2024: नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखना होगा सही? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन के लिए कितनी कन्याओं को होना है जरूरी? जान लीजिए सही नियम

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article