Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सवा लाख राम रक्षा स्त्रोत का होगा पाठ, 1100 वैदिक विद्वान लेंगे भाग
/
/
/
Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सवा लाख राम रक्षा स्त्रोत का होगा पाठ, 1100 वैदिक विद्वान लेंगे भाग
Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सवा लाख राम रक्षा स्त्रोत का होगा पाठ, 1100 वैदिक विद्वान लेंगे भाग
अयोध्या: 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे, और अब 22 जनवरी 2025 को इस ऐतिहासिक पल का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है. इस अवसर पर श्री राम लला सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है. समिति ने सवा लाख राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कराने की घोषणा की है, जिसमें देशभर के 1100 वैदिक विद्वान भाग लेंगे.
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के अनुयायियों की सुरक्षा, मानसिक और शारीरिक उन्नति है. समिति के अनुसार, राम रक्षा स्त्रोत का यह महापाठ देशभर के सनातनियों के कल्याण और उन्नति के लिए किया जाएगा. आचार्य राजन शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन प्रभु राम के मंदिर में विराजमान होने की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 1100 वैदिक विद्वान पंडित इस पाठ को संपन्न करेंगे, और यह कार्यक्रम समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है.
भव्य होगी प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ
श्री राम लला सेवा समिति के अनुसार, इस आयोजन को भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है. इसमें सवा लाख राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर प्रभु राम से सभी सनातनियों की सुरक्षा और उन्नति की प्रार्थना की जाएगी. आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन से सनातन धर्म के अनुयायियों को मानसिक शांति और शारीरिक समृद्धि प्राप्त होगी.
Tags: Ayodhya News, Local18, Ram Mandir ayodhya
FIRST PUBLISHED :
October 20, 2024, 16:23 IST