अक्षय शिंदे के एनकाउंटर से महाराष्ट्र में सियासी बवाल, जानें एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस, नाना पटोले ने क्या कहा

2 hours ago 2
Akshay Shinde- India TV Hindi Image Source : X बदलापुर रेप केस का आरोपी मृतक अक्षय शिंदे

महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। इस एनकाउंटर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष का कहना है कि स्कूल के ट्रस्टी भी इस मामले में आरोपी थे। उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले को खत्म करने के लिए मुख्य आरोपी को मार दिया गया। विपक्ष का आरोप है कि स्कूल के दोनों ट्रस्टी को बचाने के लिए यह सब किया गया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि पुलिस ने अपनी रक्षा में गोली चलाई है और इस पर सियासत नहीं की जानी चाहिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा "बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की पत्नी ने लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज किया था इसलिए उसे जांच के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच उसने पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई, जिसमें नीलेश मोरे जख्मी हुए हैं। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई है। यह प्राथमिक जानकारी मुझे मिली है। बाकी की जानकारी पुलिस जांच में सामने आएगी।"

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस के ऊपर उसने पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग की, जिसमें पुलिस ने अपने आपको बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की। इसमे अक्षय शिंदे को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article