मध्य अफ्रीकी देश कांगो की किवु झील में गुरुवार को एक नाव पलटने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। देश के पूर्वी हिस्से में किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नाव डूब गई।
हादसे का शिकार हुई नाव दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नाव डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में माई-नडोम्बे झील में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। (इनपुट- पीटीआई भाषा)