झारखंड में 100 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा, चक्रवाती 'दाना' आज पलटेगा मौसम!

2 hours ago 1

X

जानें

जानें झारखंड में दाना तूफान अलर्ट.

रांची. झारखंड में मानसून 2024 के दौरान खूब बारिश के बाद लोग ठंड का इंतजार कर ही रहे थे कि अचानक ‘डाना’ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बंगाल की खाड़ी से उठे दाना तूफान की वजह से अगले तीन दिन तक झारखंड में तेज हवा और बारिश का असर देखा जा सकता है. रांची मौसव विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है, ताकि लोग सतर्क और सुरक्षित रहें.

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवर्ती तूफान ‘दाना’ के आने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते अगले दो-तीन दिन तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री डाल्टनगंज में जबकि सबसे कम तापमान 19.5 डिग्री रांची में दर्ज किया गया.

जानें डाना का प्रभाव
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, आने वाले 24 घंटे में बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर दाना चक्रवाती तूफान के बनने की प्रबल संभावना है. 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से (120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंका) एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की संभावना है, जिसका अच्छा खासा असर झारखंड में भी देखा जाएगा.

कुछ ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत कुछ जिले जैसे लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा व खूंटी में जबरदस्त बारिश देखी जाएगी. इसके अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, बोकारो, धनबाद में जबरदस्त और तीव्र वज्रपात की आशंका है. पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इस चेतावनी को हल्के में न लें
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, दाना तूफान के प्रभाव की वजह से राज्य में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की पूरी संभावना है. इसलिए इस दौरान भूलकर भी गाड़ी न चलाएं. क्योंकि, ऐसी तीव्र हवा में पेड़ गिरने की संभावना रहती ही है. ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए चेतावनी को हल्के में न लें.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 31 व न्यूनतम 22 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 34 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Tags: Bay of Bengal Cyclone, Jharkhand upwind News, Local18, Ranchi news

FIRST PUBLISHED :

October 23, 2024, 06:26 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article