![प्रतीकात्मक फोटो](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
आय से अधिक संपत्ति के संबंध में एक उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया है। यह मामला तेलंगाना के वारंगल जिले का है। आपको बता दें कि वारंगल जिले के उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ ACB ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है और इसके साथ ही आयुक्त एवं उनके परिवार के लोगों से जुड़ी कथित तौर पर 4 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी भी बरामद की है। इसके संबंध में ACB ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कि ACB ने क्या बताया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने जारी की विज्ञप्ति
आय से अधिक संपत्ति के लिए दर्ज मामले में ACB ने जारी किए विज्ञप्ति में बताया कि अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने यानी उप परिवहन आयुक्त ने भ्रष्ट आचरण और संदिग्ध तरीकों के इस्तेमाल से कथित तौर पर अपनी आय के अलावा अधिक संपत्ति कमाया और इसी कारण उनके खिलाफ DA का मामला दर्ज किया गया है। उस विज्ञप्ति में लिखा है, 'ऐसा करना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और इसी कारण उप परिवहन आयुक्त के घर और उनके रिश्तेदारों के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई।
तलाशी में क्या बरामद हुआ?
उस तलाशी के दौरान अधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर मकान, भूखंड और कृषि भूमि से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज मिले। इसके अलावा हमें वहां से बैंक में जमा पैसा, घरेलू सामान, 3 चार पहिए वान और एक दो पहिया वाहन मिला। इसके अलावा वहां से हमने सोने और चांदी की ज्वैलरी और विदेशी शराब की 23 बोतलें भी बरामद की।' जारी विज्ञप्ति में संपत्ति का कुल मूल्य लगभग चार करोड़ से अधिक (4,04,78,767) होने का अनुमान बताया गया है।
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस