पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानिए माता रानी के अलग-अलग वाहन क्या देते हैं संकेत

2 hours ago 2
Shardiya Navratri 2024- India TV Hindi Image Source : INDIA TV Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। नवमी तक मनाए जाने वाले इस पावन त्यौहार में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 11 अक्टूबर को समाप्त होंगे। 12 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि में देवी मां की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। 

इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा। ज्योतिष में माता रानी के वाहनों का अलग-अलग मतलब बताया गया है। माता रानी का पालकी पर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता दुर्गा का पालकी पर आने का अर्थ है कि देश-दुनिया में बीमारी और महामारी फैल सकती है। इतना ही नहीं व्यापार में मंदी, अर्थव्यवस्था में गिरावट की भी आशंका होती है। 

आपको बता दें कि मां दुर्गा का वाहन सिंह यानी शेर है लेकिन जब माता रानी पृथ्वीलोक पर आती हैं तब उनका वाहन बदल जाता है। तो आइए जानते हैं कि देवी दुर्गा के वाहन का कैसे पता चलता है और उनका क्या संकेत होता है। 

  1. पालकी- जब नवरात्रि का आरंभ गुरुवार, शुक्रवार के दिन होता है तब माता रानी की सवारी डोली या पालकी रहती है। देवी मां का पालकी पर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। 

  2. घोड़ा- नवरात्रि की शुरुआत शनिवार और मंगलवार को होती है तो माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। मां दुर्गा का घोड़े पर आना भी शुभ नहीं माना गया है। 

  3. नाव- जब नवरात्रि की शुरुआत बुधवार से होती है तो मां दुर्गा का आगमन नाव पर होता है। देवी मां का नाव पर आना बहुत ही शुभ होता है। 

  4. हाथी- नवरात्रि में मां शेरावाली जब हाथी पर सवार आती हैं तो यह बेहद ही शुभ संकेत होता है। नवरात्रि का आरंभ सोमवार या रविवार को होता है तब माता रानी की सवारी हाथी होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन जरूर कर लें ये काम, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, धन-दौलत से भर देंगी घर का भंडार

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर को पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, 9 देवियों को प्रसन्न करना हैं तो नवरात्रि में न करें ये गलतियां

Surya Grahan and Navratri 2024: नवरात्रि से पहले लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या घटस्थापना पर पड़ेगा असर?

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article