![Panchang](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
12 February 2025 Ka Panchang: 12 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
12 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
- माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि- 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 23 मिनट तक
- सौभाग्य योग- 12 फरवरी को सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा
- आश्लेषा नक्षत्र- 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 36 मिनट तक
- सूर्य गोचर- 12 फरवरी 2025 को रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज का दिन कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:36 - 01:59 तक
- मुंबई- दोपहर 12:53 - 02:19 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:37 - 02:00 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:21 - 01:45 तक
- भोपाल- दोपहर 12:35 - 01:59 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:51 - 01:16 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:54 - 02:19 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:23 - 01:51 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:02 am
- सूर्यास्त- शाम 6:08 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Maha Kumbh 2025: माघ पूर्णिमा के दिन भूल से भी न लें ये चीजें दान, होने लगेगा गृह कलेश