शिमला में 30 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटा, कई जगह दर्ज हुआ सबसे गर्म दिन

2 hours ago 1

शिमला में टूटा 30 सालों का रिकॉर्ड, कई इलाकों में दर्ज हुआ अब तक का सबसे ज्यादा तापमान

X

सितंबर

सितंबर माह में तापमान बढ़ने से शिमला में टूटा 30 सालों का रिकॉर्ड

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सितंबर के महीने में तापमान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सितंबर माह में अब तक के सर्वोच्च तापमान दर्ज किए गए है. वहीं, शिमला में तापमान ने पिछले 30 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है. सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिली थी, इस कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप खिली रही. लोगों को बारिश से राहत तो मिली, लेकिन तापमान में असामान्य इजाफा देखने को मिला, जिससे प्रदेश में तापमान का कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है.

4 क्षेत्रों में रिकॉर्ड हुए अब तक के सर्वोच्च तापमान:
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली थी. इस कारण तेज धूप खिली रही और कई क्षेत्रों में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिला कुल्लू का भुंतर, कांगड़ा, ऊना और जिला मंडी के सुंदरनगर में अब तक के सर्वोच्च तापमान रिकॉर्ड किए गए है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में तापमान बीते कई वर्षों के तापमान के करीब पहुंच चुके थे.

किस क्षेत्र में दर्ज किया गया कितना तापमान:

  • शिमला में 23 और 24 सितंबर 2024 को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, वहीं 20 सितंबर 2024 को पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला में अब तक का सर्वोच्च तापमान 30 सितंबर, 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
  • मनाली में 23 सितंबर 2024 को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. वहीं, पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर, 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था. हालांकि, मनाली में अब तक का सर्वोच्च तापमान 08 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
  • भुंतर में अब तक का सर्वोच्च तापमान 24 सितंबर 2024 को 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और  01 सितंबर 2024 को 35.2 डिग्री सेल्सियस, दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.
  • कांगड़ा में अब तक का सर्वोच्च तापमान 23 और 24 सितंबर 2024 को 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही, 12 सितंबर 2024 को 34.6 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
  • ऊना में अब तक का सर्वोच्च तापमान 24 सितंबर 2024 और 21 सितंबर 2020 को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • धर्मशाला में 24 सितंबर 2024 को 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और 20 और 21 सितंबर 2024 को पिछले 10 वर्षों में 31.1 डिग्री सेल्सियस, दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. वहीं, धर्मशाला में 30 सितंबर, 1988 को 38.6 डिग्री सेल्सियस, अभी तक का सर्वोच्च तापमान दर्ज किया गया था.
  • सुंदरनगर में 23 सितंबर 2024 को अभी तक का सर्वोच्च 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, 24 सितंबर, 2024 को 34.7 डिग्री सेल्सियस दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

Tags: Local18, Shimla News, Special Project

FIRST PUBLISHED :

October 1, 2024, 12:40 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article