इटावाः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज दूसरी पुण्यतिथि है। आज के दिन 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह का देहांत हो गया था। दूसरी पुण्यतिथि पर पूरा सैफई परिवार एकजुट हुआ और मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में रहेगी। सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहेगा।
अखिलेश यादव ने रतन टाटा को किया याद
अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम लोग आज नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को याद कर रहे हैं वहीं दूसरी दुखद खबर भी मिली है कि रतन टाटा भी हमारे बीच नहीं रहे। एक ऐसे उद्योगपति जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी मेरी कई बार मुलाकात हुई। उनकी सोच यही रही कि कारोबार करते समय उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं। उन्होंने गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत काम किया।
आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद दोनों समय में रतन टाटा की सोच और दृष्टि ऐसी थी कि उन्होंने व्यापार करते समय अपने उसूलो के साथ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने समाज को उदाहरण दिया कि लोगों का कल्याण किया जाए।