उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमेठी के एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा, 'गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह दिल्ली भागने की फिराक में था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी का महिला से पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी वजह से वह तनाव में था। इसलिए उसने गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया। उसने एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी और उनके दो बच्चों) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि उसका महिला से प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह तनाव में था। तनाव में आकर उसने यह अपराध किया।
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेवर टोल प्लाजा के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। वारदात के बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन गोली मिस हो गई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से प्रेम-संबंध के चलते वह तनाव में था। खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया, उसने अपने सामने आए हर व्यक्ति को गोली मार दी।