![Anna hazare](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
दिल्ली चुनाव नतीजों पर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा "मैंने पहले की कहा था अच्छे विचार आचार होना चाहिए , तभी मतदाता अपनाते हैं। पैसों के लिए शराब नीति लाए। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2013 में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। इसी आंदोलन से अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में आ गए थे। अब अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने और सत्ता और पैसे से प्रभावित होने का आरोप लगाया।
रुझानों में केजरीवाल दिल्ली चुनाव हारते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अन्ना हजारे ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि एक उम्मीदवार का आचरण और विचार शुद्ध होना चाहिए। उसका जीवन दोष रहित और त्याग से भरा होना चाहिए। इन गुणों के कारण मतदाताओं का उन पर भरोसा बना रहता है। मैंने यह बात (अरविंद केजरीवाल को) बताई, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और अंत में उन्होंने शराब पर ध्यान केंद्रित किया। यह मुद्दा क्यों उठाया गया? वे पैसे और सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं।"