Last Updated:February 08, 2025, 09:41 IST
Delhi Elections Result 2025, Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई पढ़े-लिखे डिग्रीधारी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आज उनके राजनीतिक भाग्य का फैसला होने वाला है, तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ह...और पढ़ें
Delhi Elections Result 2025, Delhi Chunav Result 2025: अक्सर जब बात चुनावों की आती है, तो उम्मीदवारों की योग्यता को लेकर भी तरह तरह की बातें होनी लगती हैं. इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले 324 प्रत्याशियों ने अपनी योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की थी. इसके अलावा 322 प्रत्याशियों ने खुद को ग्रेजुएट या इससे अधिक पढ़ा-लिखा बताया था. इस चुनाव में 29 ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्होंने खुद को निरक्षर घोषित किया था वहीं 6 उम्मीदवारों ने अपने साक्षर बताया था. आइए अब आपको बताते हैं कि आप भाजपा और कांग्रेस के पढे लिखे उम्मीदवार कौन थे और इस चुनाव में उनका क्या हाल रहा?
Delhi Chunav BJP Candidates Education:बीजेपी के पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का हाल
प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली विधानसभा सीट)
-दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से स्कूली शिक्षा
-किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक
-फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए
2025 चुनाव में स्थिति: नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं.
रविंद्र सिंह नेगी (पटपड़गंज विधानसभा सीट)
-डीएवी कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएट
-दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉरेस्पॉन्डेंस के माध्यम से ग्रेजुएशन
-फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए
2025 चुनाव में स्थिति: रूझानों में आगे चल रहे हैं.
तरविंदर सिंह मारवाह (जंगपुरा विधानसभा सीट)
-डीएवी कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएट
-छात्र राजनीति में सक्रिय और कॉलेज के प्रेसिडेंट रहे
2025 चुनाव में स्थिति:
रमेश बिधूड़ी (कालकाजी विधानसभा सीट)
-दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम
-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी
2025 चुनाव में स्थिति:
विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी विधानसभा सीट)
-श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएट
-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के वाइस प्रेसिडेंट रहे
2025 चुनाव में स्थिति:
कैलाश गहलोत (नजफगढ़ विधानसभा सीट)
-श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से बीए
-दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम
2025 चुनाव में स्थिति:
कपिल मिश्रा (करावल नगर विधानसभा सीट)
-दिल्ली विश्वविद्यालय से सोशल वर्क में मास्टर डिग्री
2025 चुनाव में स्थिति:
Delhi Chunav AAP Candidates Education: आम आदमी पार्टी (AAP) के पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का हाल
अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली विधानसभा सीट)
-IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट
-भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में कार्यरत रहे.
-जन लोकपाल आंदोलन से जुड़े और AAP की स्थापना की
2025 चुनाव में स्थिति: नई दिल्ली विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.
मनीष सिसोदिया (जंगपुरा विधानसभा सीट)
-भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा
-सूचना का अधिकार (RTI) आंदोलन में सक्रिय भूमिका
2025 चुनाव में स्थिति:
आतिशी मार्लेना (कालकाजी विधानसभा सीट)
-सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में मास्टर डिग्री
-ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट (चीवनिंग स्कॉलरशिप के तहत)
2025 चुनाव में स्थिति:
अवध ओझा (पड़पड़गंज विधानसभा सीट)
-फातिमा इंटर कॉलेज, गोंडा (उत्तर प्रदेश) से ग्रेजुएट
-UPSC की तैयारी की, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली
-अब एक प्रतिष्ठित UPSC कोच
2025 चुनाव में स्थिति:
सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट)
-भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में डिग्री
-उस्मानिया विश्वविद्यालय से एलएलबी
-दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य और सतर्कता विभाग के प्रमुख
2025 चुनाव में स्थिति:
Delhi Chunav Congress Candidates Education: कांग्रेस के पढ़े-लिखे उम्मीदवार
संदीप दीक्षित (नई दिल्ली विधानसभा सीट)
-पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद
-सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हिस्ट्री में मास्टर डिग्री
-1989 में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आनंद (IRMA) से ग्रामीण प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा.
2025 चुनाव में स्थिति: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित पीछे चल रहे हैं.
अलका लांबा (कालकाजी विधानसभा सीट)
-सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, दिल्ली से स्कूली शिक्षा
-1996 में दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी डिग्री
-बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से रसायन विज्ञान और शिक्षा में मास्टर डिग्री.
2025 चुनाव में स्थिति:
कृष्णा तीरथ (पटेल नगर विधानसभा सीट)
-मनोविज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएट
-केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं.
2025 चुनाव में स्थिति: कृष्णा तीरथ पीछे चल रही हैं.
अरीबा खान (ओखला विधानसभा सीट)
-पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट
2025 चुनाव में स्थिति:
धर्मपाल लकड़ा (मुंडका विधानसभा सीट)
-आर्ट्स में ग्रेजुएट
2025 चुनाव में स्थिति:
राजेश गुप्ता (किराड़ी विधानसभा सीट)
-कॉमर्स में ग्रेजुएट
2025 चुनाव में स्थिति:
हरबानी कौर (जनकपुरी विधानसभा सीट)
-बैचलर डिग्री
-महिला अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत
2025 चुनाव में स्थिति:
First Published :
February 08, 2025, 09:41 IST