'महाराष्ट्र चुनाव की वोटर लिस्ट में हुई धांधली', राहुल गांधी के इन आरोपों पर क्या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

2 hours ago 2
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस Image Source : INDIA TV महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली चुनाव की हार को देखते हुए कवर फायरिंग कर रहे हैं। दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद उनकी पार्टी का राष्ट्रीय राजधानी में नामोनिशान समाप्त होने वाला है। 

नरेटिव तय करने की प्रैक्टिस कर रहे राहुल गांधी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद 8 फरवरी को क्या बोलेंगे? किस प्रकार से नया नरेटिव तय करना है? इसकी प्रैक्टिस वो अभी से कर रहे हैं।

अलग से जवाब देने की जरूरत नहीं- फडणवीस

राहुल गांधी के आज के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, 'देखिए वोटर कहां से आए, कहां आए और किसका नाम कटा? इन सभी सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। इसलिए इसका अलग से जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।' 

राहुल गांधी को आत्मचिंतन की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बार-बार यह कहा है कि जब तक राहुल गांधी चिंतन नहीं करेंगे। केवल अपने मन को झूठी बातें बोलकर अपने आप को बहलने का प्रयास करेंगे। तब तक उनकी पार्टी का पुर्नजीवन नहीं हो सकता है। कांग्रेस के नेताओं का पुर्नजीवन नहीं हो सकता है। इसलिए राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article