यूपी उपचुनावः कांग्रेस के सामने अब सिर्फ ये 3 विकल्प, सपा 2 से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं

2 hours ago 1
राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव- India TV Hindi Image Source : FILE-PTI राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव

लखनऊः उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गतिरोध जारी है। सपा कांग्रेस को दो सीटों से ज्यादा देने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। समाजवादी पार्टी गाज़ियाबाद सदर और खैर सीट कांग्रेस को दे रही है। हालांकि कांग्रेस सपा से गाज़ियाबाद सदर और खैर के अलावा फूलपुर ,मंझवा, मीरापुर सीट भी मांग रही है। सूत्रों के अनुसार,समाजवादी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को दो से ज्यादा सीटें नहीं दी जाएंगे। अब फैसला कांग्रेस को ही लेना है। 

कांग्रेस का कहना है कि जिन नौ सीट पर उपचुनाव है उनमें चार-करहल, सीसामऊ, कटेहरी और कुंदरकी में 2022 विधानसभा चुनाव में  समाजवादी पार्टी ने जीती थी। वहां सपा अपना उम्मीदवार उतारे, बाकी बची पांच सीट कांग्रेस को दे।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस के पास तीन ऑप्शन है-

  1.  गठबन्धन में दो सीट पर उप चुनाव लड़े।
  2.  सभी दस सीट पर सपा को समर्थन कर दे।
  3.  गठबन्धन से अलग होकर कांग्रेस दस सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार उतार दे।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article