रांची के एक ही होटल में स्पॉट हुए अक्षरा और पवन सिंह,क्या दोनों में बन गई बात?

1 hour ago 1
रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे थे अक्षरा सिंह और पवन सिंह. रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे थे अक्षरा सिंह और पवन सिंह.

हाइलाइट्स

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच तल्ख रहे हैं रिश्ते. अक्षरा सिंह एक्टर पवन सिंह के बीच अदावत अक्सर में चर्चा का विषय बन जाता है.रांची के होटल में अक्षरा और पवन एक ही दिन में ठहरे तो गॉसिप ने जोर पकड़ लिया.

रांची. अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच भले ही आपसी विवाद गहरा हो पर 9 सितंबर को अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक ही होटल में नजर आए. इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अक्षरा और पवन में सबकुछ ठीक हो गया है? इधर, रांची पहुंचने के बाद पवन सिंह ने रांची के मौसम की तारीफ भी की. अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर रांची के बारिश की तस्वीर डालते हुए पवन सिंह ने कहा है कि यहां का मौसम बेहद ही सुहाना लगा. इसके बाद से तो कयासबाजियों में कुछ और ही गर्मी आ गई.

दरअसल, रांची में एक दिन के अंतराल पर दोनों भोजपुरी स्टार का कार्यक्रम था. पवन सिंह जहां 8 तारीख को चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो वहीं, अक्षरा सिंह भी 9 अक्टूबर को चापूटोली में आयोजित डांडिया नाईट के लिए पहुंचीं. इसके बाद दोनों एक ही होटल में रुके.

बता दें कि पवन सिंह अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8 अक्टूबर को रांची पहुंचे थे, वहीं अक्षरा सिंह भी 9 तारीख के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8 अक्टूबर को ही शाम के वक्त रांची पहुंच चुकी थीं. इसके बाद दोनों एक ही होटल में रुके. हालांकि, होटल के रूम और फ्लोर में जरूर दूरी रही है पर दोनों ही सुपरस्टार रांची के रेडिशन ब्लू में रुके थे.

अक्षरा और पवन के बीच रिश्तों की तल्खी भी रही है जगजाहिर
बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच पुराने अच्छे रिश्ते रहे हैं. हालांकि कुछ समय के बाद आपसी बहस, विवाद और दूरी के बाद दोनों ही सुपरस्टार एक दूसरे से दूर हो गए हैं. दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते भी नजर आए हैं पर नीयति ने शायद दोनों के समर्थकों को गॉपिस का मौका दे दिया और दोनों स्टार एक ही होटल में स्पॉट हुए.

एक ही होटल में रुके अक्षरा-पवन तो गॉसिप ने पकड़ लिया जोर
मिली जानकारी के मुताबिक, जहां पवन सिंह रेडिशन के दूसरी मंजिल पर थे तो वहीं अक्षरा सिंह चौथी मंजिल पर रुकीं. रांची पहुंचने के बाद अक्षरा सिंह ने रांची के बाजारों में खरीददारी भी की. इधर, पवन सिंह भी मंगलवार को अपने कार्यक्रम खत्म करने के बाद बुधवार देर शाम तक रेडिशन में रुके थे और फिर शाम के वक्त लखनऊ रवाना हो गए. वहीं, अक्षरा सिंह बुधवार की शाम कार्यक्रम के शामिल हुईं.

8 अक्टूबर को पवन का प्रोग्राम और इसी रात रांची पहुंचीं अक्षरा
अपने कार्यक्रम से एक दिन पहले अक्षरा सिंह को रांची पहुंचने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय भी था कि 9 तारीख के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आखिर अक्षरा सिंह 8 तारीख की रात्रि ही रांची क्यों पहुंचीं. अगर चाहती तो 9 अक्टूबर को भी वो रांची पहुंच सकती थीं. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना था कि वो अपने निजी कार्य के लिए एक दिन पहले पहुंची थीं.

Tags: Akshara singh, Bhojpuri superstar pawan singh, Jharkhand news, Pawan singh, Pawan Singh Actor, Ranchi news

FIRST PUBLISHED :

October 10, 2024, 15:54 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article