![शनिवार का पंचांग](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
08 February 2025 Ka Panchang: 8 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि शनिवार रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 8 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही शनिवार शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 फरवरी को जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
08 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
- माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 08 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 16 मिनट तक
- वैधृति योग- 08 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक
- मृगशिरा नक्षत्र- 08 फरवरी को शाम 6 बजकर 7 मिनट तक
- 08 फरवरी 2025 व्रत-त्यौहार- जया एकादशी व्रत
राहुकाल का समय
- मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:27 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:16 तक
- लखनऊ- सुबह 09:35 से सुबह 10:58 तक
- भोपाल- सुबह 09:46 से दोपहार पहले 11:10 तक
- कोलकाता- सुबह 09:02 से सुबह 10:26 तक
- अहमदाबाद- सुबह 10:05 से दोपहर पहले 11:29 तक
- चेन्नई- सुबह 09:29 से सुबह 10:56 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:04 am
- सूर्यास्त- शाम 6:05 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Shani Grah: शनि के कमजोर होने पर जीवन में बार-बार होती हैं ये घटनाएं, जानें इसे मजबूत करने के उपाय