Last Updated:February 07, 2025, 16:00 IST
RBI ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की, जिससे होम और कार लोन सस्ते होंगे. इससे EMI कम होगी और ग्राहकों को बड़ी बचत होगी. ₹1 करोड़ के लोन पर कुल बचत ₹5,19,444.54 होगी.
![रेपो रेट घटने से मंथली कितना पैसा बचेगा? किस लोन पर बचेगा कितना पैसा,जानिए रेपो रेट घटने से मंथली कितना पैसा बचेगा? किस लोन पर बचेगा कितना पैसा,जानिए](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/02/emi-calculator-2025-02-fa3b941f9a3b29c4a6c6e50c6a96ecda.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
RBI के रेपो रेट में कटौती का सबसे ज्यादा फायदा होम लोन लेने वालों को मिलेगा.
हाइलाइट्स
- आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 अंकों की कटौती की है.
- पांच साल बाद रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें घटाई हैं.
- रेपो रेट कम होने का होम लोन पर सबसे ज्यादा असर होगा.
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर दी. रेपो रेट में कटौती के बाद अब होम और कार लोन आदि भी सस्ते हो जाएंगे. आरबीआई के इस फैसले से भारत में करोड़ों लोगों को राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि उनकी मासिक किस्तें (EMI) कम हो जाएंगी. खासतौर पर होम लोन लेने वाले ग्राहक सबसे अधिक फायदे में रहेंगे, क्योंकि ये आमतौर पर लंबी अवधि और बड़ी राशि के लोन होते हैं. रेपो दर में कटौती के बाद, फ्लोटिंग ब्याज दर पर होम लोन की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घट जाएगी. वहीं, फिक्स्ड ब्याज दर वाले होम लोन पर कटौती का फैसला संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान के विवेक पर निर्भर करेगा.
अगर आप ₹20 लाख से ₹1 करोड़ तक का होम लोन चुका रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि इस दर कटौती से हर महीने और कुल मिलाकर कितनी बचत होगी. अगर ब्याज दरों में हल्की सी भी कटौती होती है, तो इससे कर्जदारों को ब्याज के रूप में एक बड़ी राशि बचाने का मौका मिल सकता है. हमने ब्याज दर 9.5% और लोन की अवधि 25 साल मानी है. अगर बैंक भी होम लोन की दरों में 25 बीपीएस कटौती करता है तो आइये जानते हैं कि आपको कितनी बचत होगी.
कहां कितना बचेगा पैसा
लोन राशि | मौजूदा EMI (₹) | संभावित EMI (₹) | मासिक बचत (₹) | कुल अनुमानित बचत (₹) |
₹20 लाख | ₹ 17,473.93 | ₹ 17,127.64 | ₹ 346.30 | ₹ 103,888.91 |
₹30 लाख | ₹ 26,210.90 | ₹ 25,691.46 | ₹ 519.44 | ₹ 155,833.36 |
₹40 लाख | ₹ 34,947.87 | ₹ 34,255.27 | ₹ 692.59 | ₹ 207,777.82 |
₹50 लाख | ₹ 43,684.83 | ₹ 42,819.09 | ₹ 865.74 | ₹ 259,722.27 |
₹60 लाख | ₹ 52,421.80 | ₹ 51,382.91 | ₹ 1,038.89 | ₹ 311,666.73 |
₹70 लाख | ₹ 61,158.77 | ₹ 59,946.73 | ₹ 1,212.04 | ₹ 363,611.18 |
₹80 लाख | ₹ 69,895.73 | ₹ 68,510.55 | ₹ 1,385.19 | ₹ 415,555.63 |
₹90 लाख | ₹ 78,632.70 | ₹ 77,074.37 | ₹ 1,558.33 | ₹ 467,500.09 |
₹1 करोड़ | ₹ 87,369.67 | ₹ 85,638.18 | ₹ 1,731.48 | ₹ 519,444.54 |
₹20 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹17,473.93
- संभावित EMI: ₹17,127.64
- मासिक बचत: ₹346.30
- कुल अनुमानित बचत: ₹1,03,888.91
₹30 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹26,210.90
- संभावित EMI: ₹25,691.46
- मासिक बचत: ₹519.44
- कुल अनुमानित बचत: ₹1,55,833.36
₹40 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹34,947.87
- संभावित EMI: ₹34,255.27
- मासिक बचत: ₹692.59
- कुल अनुमानित बचत: ₹2,07,777.82
₹50 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹43,684.83
- संभावित EMI: ₹42,819.09
- मासिक बचत: ₹865.74
- कुल अनुमानित बचत: ₹2,59,722.27
₹60 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹52,421.80
- संभावित EMI: ₹51,382.91
- मासिक बचत: ₹1,038.89
- कुल अनुमानित बचत: ₹3,11,666.73
₹70 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹61,158.77
- संभावित EMI: ₹59,946.73
- मासिक बचत: ₹1,212.04
- कुल अनुमानित बचत: ₹3,63,611.18
₹80 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹69,895.73
- संभावित EMI: ₹68,510.55
- मासिक बचत: ₹1,385.19
- कुल अनुमानित बचत: ₹4,15,555.63
₹90 लाख के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹78,632.70
- संभावित EMI: ₹77,074.37
- मासिक बचत: ₹1,558.33
- कुल अनुमानित बचत: ₹4,67,500.09
₹1 करोड़ के लोन पर बचत
- मौजूदा EMI: ₹87,369.67
- संभावित EMI: ₹85,638.18
- मासिक बचत: ₹1,731.48
- कुल अनुमानित बचत: ₹5,19,444.54
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
February 07, 2025, 16:00 IST