Share Market Closing 9th October, 2024: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों तक चली गिरावट मंगलवार को थम गई थी। लेकिन आज एक बार फिर शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भारतीय बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सेंसेक्स एक समय 684.40 अंक और निफ्टी 220.90 अंकों की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे थे। लेकिन जब बाजार में गिरावट आनी शुरू हुई तो दोनों प्रमुख एक्सचेंजों की बढ़त धरी की धरी रह गई और अंत में दोनों गिरावट का शिकार होकर लाल निशान में बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स 167.71 अंकों की गिरावट के साथ 81,467.10 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 31.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,981.95 अंकों पर बंद हुआ।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है...