Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:February 12, 2025, 12:34 IST
Chhatarpur News: छतरपुर के बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को कन्या विवाह महोत्सव होगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. कायक्रम के चलते कलेक्टर ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं...और पढ़ें
हाइलाइट्स
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छतरपुर
- बागेश्वर धाम में होगा कन्या विवाह महोत्सव
- कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल की
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के असवर पर 26 फरवर को कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसल कर दी है. प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. सार्वजनिक अवकाश के दिन में अधिकारी अपने मुख्यालय में भी रहेंगे.
बता दें कि प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री 26 फरवरी को 251 कन्या विवाह का आयोजन कर रहे हैं. इस आयोजन में देश विदेश सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी. वहीं इस आयोजन में शामिल होने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छतरपुर आ रही हैं. इस आयोजन को लेकर छतरपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं.
26 जनवरी को होगा बड़ा आयोजन
26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बागेश्वर धाम आएंगी. वे विवाह महोत्सव में शामिल होकर 251 निर्धन गरीब कन्याओं को आशीर्वाद देंगी. इस आयोजन में पहली बार 108 आदिवासी कन्याओं की शादी होने जा रही है. मालूम हो कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर साल सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन करते हैं. महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव होगा.
बागेश्वर धाम पर होने वाले आयोजन में देश, विदेश सहित राजनीतिक, सामाजिक और कई हस्तियां इस कन्या विवाह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद देंगी. इस लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं. छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने भी राष्ट्रपति के आने को लेकर धाम पर निरीक्षण शुरू कर दिया है. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 26 फरवरी तक कोई भी अधिकारी/कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा.
Location :
Chhatarpur,Chhatarpur,Madhya Pradesh
First Published :
February 12, 2025, 12:34 IST