स्वेटर, रजाई रख दिया तो निकालना पड़ेगा! झारखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, जानें

3 hours ago 1

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:February 05, 2025, 06:28 IST

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा था. पारा 37 डिग्री तक चला गया था. ऐसे में लोगों को लगा कि फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी आ गई. लेकिन, अब जो अपडेट आया है, वह राहत देने वाला है...

X

झारखंड

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम. अब ऐसा होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर.

हाइलाइट्स

  • झारखंड में तापमान में गिरावट की संभावना
  • फरवरी इस दिन से पश्चिमी विक्षोभ का असर
  • चतरा में सबसे कम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज

रांची. झारखंड में फरवरी के महीने में लोग पतला सा स्वेटर पहन कर वसंत ऋतु का मजा लेते थे. लेकिन, इस बार तापमान बढ़ने की वजह से लोगों ने दिन में स्वेटर पहनना ही बंद कर दिया. हालांकि, मौसम फिर पलटी मारने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बढ़ता तापमान गिर सकता है, क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में अच्छा खासा देखा जाएगा.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज राज्य के कुछ जिले जैसे पाकुड़, चतरा, गुमला, कोडरमा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, साहिबगंज, लोहरदगा व लातेहार में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. लेकिन, हल्के कोहरे को भी हल्के में न लें बल्कि, मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा पर निकलें. वहीं, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी, दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा.

आंशिक बादल की वजह से गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. हालांकि, आज कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है व न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट संभव है.

चतरा में सबसे ज्यादा ठंड
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, चतरा में मंगलवार को सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा. इसके अलावा सबसे ज्यादा गर्मी सरायकेला में रही. यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पहुंच गया.

जिलों का आज संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

February 05, 2025, 06:28 IST

homejharkhand

स्वेटर, रजाई रख दिया तो निकालना पड़ेगा! झारखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, जानें

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article