![badarpur seat election result](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के आज नतीजे सामने आ जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में बदरपुर विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी से राम सिंह चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी से नारायण दत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से अर्जुन सिंह भड़ाना चुनावी मैदान में हैं। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
2020 में बीजेपी ने दर्ज की जीत
बदरपुर विधानसभा सीट के साल 2020 के चुनावी नतीजों पर नजर डाले तो यहां से बीजेपी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90,082 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेता जी को 86,363 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा रहे थे, जो कि इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे है।
2015 में AAP से नारायण दत्त शर्मा ने जीता चुनाव
2015 में इस सीट से नारायण दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी। तब नारायण दत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नाराणण दत्त शर्मा ने बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया था। तब यहां राम सिंह नेताजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।
2013 में यहां से जीती थी बीजेपी
2013 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो यहां से बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 43,544 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को 31,490 वोट मिले थे। बसपा उम्मीदवार नर सिंह शाह को 30,346 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे।