Agency:Local18
Last Updated:February 08, 2025, 06:40 IST
Bijwasan Chunav 2025: बिजवासन सीट पर आम आदमी पार्टी के सुरेंदर भारद्वाज और बीजेपी के कैलाश गहलोत के बीच सीधा मुकाबला है. देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसे मिलती है.
हाइलाइट्स
- बिजवासन सीट पर AAP के सुरेंदर भारद्वाज और BJP के कैलाश गहलोत में मुकाबला
- बिजवासन सीट 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई.
- बिजवासन सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है.
Bijwasan Chunav 2025: बिजवासन विधानसभा सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है. इस सीट में धूलसिरस, वसंत कुंज, महिपालपुर, रंगपुरी, नांगल देवत, बिजवासन, समालखा, बामनौली, कपासहेड़ा, शाहबाद मोहम्मदपुर, राजनगर, द्वारका का कुछ हिस्सा शामिल है. बिजवासन सीट 2008 परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई. बिजवासन नौ अन्य विधानसभा क्षेत्रों- संगम विहार, अंबेडकर नगर, छतरपुर, देवली, कालकाजी, तुगलकाबाद, पालम, बदरपुर और महरौली के साथ दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है.
बिजवासन विधानसभा सीट से उम्मीदवार
नाम | पार्टी |
कैलाश गहलोत | BJP |
सुरेंद्र भारद्वाज | AAP |
कर्नल देविंदर कुमार सहरावत | INC |
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
February 08, 2025, 06:40 IST