Laxmi Nagar Seat Election Results: लक्ष्मी नगर सीट पर कौन जीत रहा है? यहां देखें लाइव अपडेट्स

2 hours ago 2
Laxmi Nagar Assembly Seat Result Image Source : INDIA TV GFX लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट का रिजल्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के आज नतीजे सामने आ जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी से बीबी त्यागी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी से अभय वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से सुमित शर्मा ने ताल ठोका है। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट का इतिहास

दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से अभी मौजूदा विधायक बीजेपी से अभय वर्मा हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रहा करती थी। यहां से दिवंगत डॉक्टर एके वालिया कांग्रेस से चुनाव लड़ते थे। वह दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे।

पिछली बार यहां से जीती थी बीजेपी

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अभय वर्मा ने जीत दर्ज की थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से नितिन त्यागी ने यहां ये जीत दर्ज की थी। नितिन त्यागी ने बीजेपी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को हराया था।

2013 में AAP से जीते थे विनोद कुमार बिन्नी

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार बिन्नी ने चुनाव जीता था। बिन्नी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉक्टर एके वालिया को चुनाव में हराया था। 2013 में दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी  के चुनावी परिणामों ने सभी चौंका दिया था।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article