Last Updated:February 08, 2025, 07:14 IST
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के बाद ठंड बढ़ी. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28°C और फ़तेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.1°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्...और पढ़ें
राजस्थान का मौसम सामान्य हुआ
हाइलाइट्स
- राजस्थान में ठंड से राहत की उम्मीद है.
- बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28°C दर्ज हुआ.
- आगामी दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं.
जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद प्रदेश में ठंड ने दोबारा अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी के प्रभाव में और वृद्धि होने की संभावना है. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं, सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 39 से 99 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी .
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहा
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अजमेर में 25.3 डिग्री, जयपुर में 24.7 डिग्री, सीकर में 22.0 डिग्री, कोटा में 24.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.4 डिग्री, बाड़मेर में 29.0 डिग्री, जैसलमेर में 26.5 डिग्री, जोधपुर में 27.3 डिग्री, बीकानेर में 24.8 डिग्री, चूरू में 24.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 24.7 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
एक नजर अलग-अलग शहरों के तापमान पर
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
जयपुर | 24.7 | 10.2 |
अजमेर | 25.3 | 12 |
जोधपुर | 27.3 | 11.3 |
चूरू | 24.5 | 9 |
कोटा | 24 | 9.2 |
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान ये रहा
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जयपुर में 10.2 डिग्री, सीकर में 7.0 डिग्री, कोटा में 9.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, बाड़मेर में 12.2 डिग्री, जैसलमेर में 10.8 डिग्री, जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 9.4 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 8.7 डिग्री और माउंट आबू में 4.0 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. वर्तमान में अधिकाश भागों में तापमान सामान्य है तथा शेखावाटी क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के आसपास है. वहीं, आगामी 48 घंटो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
February 08, 2025, 07:14 IST