Video: लड़खड़ा गई मुंबई लोकल की सेवा, ओवर हेड वायर टूटा, पटरी पर चलते दिखे यात्री

2 hours ago 1
मुंबई लोकल की सेवा बाधित। - India TV Hindi Image Source : INDIA TV मुंबई लोकल की सेवा बाधित।

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा में मंगलवार को बड़ी समस्या देखने को मिली। दरअसल, मुंबई के मध्य रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन की सेवा लड़खड़ा गई। मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले ठाकुर्ली और कल्याण के बीच ओवर हेड वायर के टूटने की वजह से कई ट्रेनें देरी से चली। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड तार में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ठाकुर्ली और कल्याण स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे यातायात करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित हो गया है। इससे शाम को काम से घर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

ये घटना शाम करीब 7.12 बजे ठाकुर्ली-कल्याण स्टेशन के बीच धीमे ट्रैक पर हुई। काफी समय बाद भी लोकल नहीं चलने के कारण कई यात्रियों ने आखिरकार लोकल से ट्रैक पर चलना ही बेहतर समझा। पटरी के ऊपर यात्रियों का चलते हुए वीडियो भी सामने आया है। 

इस तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अनुमान है कि इस गड़बड़ी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।  लेकिन पिछले एक घंटे से धीमी लेन पर ट्रैफिक गड़बड़ा गया है, इसलिए एक के बाद एक ट्रेनों की कतार लग गई है। 

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article