![Numerology](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
Numerology 09 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मूलांक 1- आज आप माता जी की इच्छा पूरी करेंगे, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
मूलांक 2- आप जिस काम के परिणाम का इंतजार कर रहे थे उसका आज अच्छा परिणाम मिलेगा।
मूलांक 3- आप किसी की सहायता करेंगे और उसको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
मूलांक 4- आज आप किसी से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार करेंगे, आपका मन उमंग से भरा रहेगा।
मूलांक 5- जो लोग आपको किसी काम के लायक नहीं समझते है आज उनको कुछ कर दिखाने का समय है।
मूलांक 6- आज किसी समस्या का निदान होने से आपको सुकून मिलेगा आप दूसरे काम की योजना बनायेंगे।
मूलांक 7- आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 8- आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहने से आप काम को समय रहते ही पूरा कर लेंगे।
मूलांक 9- आज आपका दोस्त आपको सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips: होली से पहले घर जरूर लाएं ये 7 चीजें, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियां देंगी दस्तक