दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार 8 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी। अब दिल्ली के चुनाव परिणाम और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया गया है।
क्या बोले राहुल गांधी?
दिल्ली चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा- "दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध - दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।"