![दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर प्रियंका गांधी का बयान।](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में शानदार बहुमत हासिल किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामने करना पड़ा है और उसकी 10 साल की सत्ता समाप्त हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर से चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। अब इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला बयान सामने आया है। प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर बड़ी निशाना साधा है।
लोग बदलाव चाहते थे- प्रियंका गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- " "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।"