धनतेरस के दिन खरीदने जा रहे हैं वाहन तो पहले जान लें शुभ मुहूर्त, मिलेगा 13 गुना अधिक लाभ

1 hour ago 1
Dhanteras 2024- India TV Hindi Image Source : INDIA TV Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाने का विधान है। धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरुआत भी होती है। दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि धनतेरस के दिन बाजार से कुछ न कुछ खरीदकर लाने की परंपरा है। विशेषकर सोने, चांदी की चीजें और वाहन खरीदने का महत्व है। धनतेरस के दिन घर में किसी चीज का आगमन पूरे साल भर की खुशियों के आगमन के समान है। धनतेरस के दिन नई शुभ चीजें खरीदकर लाने से 13 गुना फल अधिक मिलता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही वाहन पूजा नियम के बारे में भी जानेंगे।

धनतेरस 2024 वाहन खरीदने का उत्तम मुहूर्त

हिंदू धर्म में धनतेरस का पूरा दिन ही शुभ माना गया है। लेकिन अन्य चीजों और वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो कि समापत अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। वाहन खरीदने के लिए यह समय सबसे उत्तम होगा। 

वाहन पूजा विधि और नियम

  • सबसे पहले वाहन पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं 
  • अब उसपर चावल यानी अक्षत छिड़कें। 
  • इसके बाद मौली का टुकड़ा लेकर स्वास्तिक पर चढ़ाएं 
  • फिर वाहन की आरती उतारें और नारियल फोड़ें।  
  • पूजा के बाद वाहन पर कलावा बांध दें और ये कलावा अगली पूजा तक नहीं उतारें। 
  • वहीं ध्यान रखें कि पूजा के बाद ही वाहन को बाहर न ले जाएं।
  • वाहन में लोहे का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है और लोहे का संबंध शनि ग्रह से है।
  • धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि देव के साथ अन्य ग्रहों की भी पूजा हो जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Kartik Ekadashi 2024: कार्तिक माह की रमा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार

Dhanteras 2024 Muhurat: धनतेरस के दिन सिर्फ इतने घंटे के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त, जान लीजिए सोना-चांदी खरीदने का सही समय

Dhanteras 2024 Muhurat: धनतेरस के दिन सिर्फ इतने घंटे के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त, जान लीजिए सोना-चांदी खरीदने का सही समय

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article