पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए 20,147 नामांकन पत्र सरपंच के लिए और पंच पद के लिए 31,381 नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं। चुनाव मैदान में अब सरपंच पद के लिए 25,588 और पंच पद के लिए 80,598 प्रत्याशी रह गए हैं।
चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले ही करीब 3800 उम्मीदवार निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए। वहीं कुल 48,861 पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग ने दी है। जानकारी के अनुसार, पंजाब में 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए 15 अक्टूबर को वोटिंग होगी। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरपंच पद के लिए 20,147 नामांकन पत्र और पंच पद के लिए 31,381 नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं। नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 25,588 और पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार मैदान में हैं।