बीच सड़क पर लड़कियों ने गाड़ी रोक अश्लील डांस करते हुए बनाई रील, करोड़ों लोगों ने देखा ये Video

1 hour ago 1
सड़क पर डांस करती लड़कियां- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA सड़क पर डांस करती लड़कियां

रील बनाने के लिए और वायरल होने के लिए कुछ लोग इस कदर गिर जाते हैं कि वह कुछ भी करने पर उतारू हो जाते हैं। जो चीजें परदे का पीछे होती हैं, उसे अब लोग खुल्लम-खुल्ला करते हुए वीडियो बना रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपको तमाम तरह के फूहड़ वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसमें कुछ लोग प्रैंक के नाम पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करते दिखते हैं तो कुछ लोग नशे में टल्ली होकर बवाल काटते दिख जाएंगे। वहीं, कई लोग अश्लील हरकत करते दिख जाएंगे। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां बीच सड़क पर अश्लील अंदाज में डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद आप भी यहीं कहेंगे कि ये तो बेशर्मी की हद है।

अश्लील डांस करते दिखी लड़कियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां और दो लड़के बीच सड़क पर गाड़ी को रोक कर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। लड़कों के साथ आईं दोनों लड़कियां मस्ती के मूड में हैं और वे इसी मूड में सड़क पर अश्लील तरीके से कमर हिलाते हुए डांस कर रही हैं। वहीं, एक लड़का कार पर बैठा है, तो दूसरा मोबाइल से वीडियो बना रहा है। बैकग्राउंड में हनी सिंह का गाना ‘वन बॉटल डाउन… पी लो मेरे साथ में’ बज रहा है। गाने पर दोनों लड़कियां नाच अश्लील डांस कर रही हैं। जिन्हें देख ऐसा लग रहा है मानो वे नशे में टल्ली होकर डांस कर रही हों। एक लड़की थोड़ी देर डांस करने के बाद कार में बैठ जाती है, लेकिन दूसरी की अश्लीलता रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वह काफी देर तक डांस करते हुए वीडियो बनवा रही है। इस दौरान लड़की कभी अपने हिप्स हिलाती, तो कभी कमर लचकाते हुए नंगे पांव बेपरवाह होकर नाच रही है। 

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवानी राजपूत (@rajput_official79) ने शेयर किया है, जिसे अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, काफी लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर इन लड़कियों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी लड़कियों में जरा भी शर्म नहीं बची। वहीं, दूसरे ने लिखा - क्या इन लोगों के मां-बार इनके वीडियो नहीं देखते। तीसरे ने लिखा - पहले ये मुजरा लोग पैसे देकर देखने जाते थे, वहीं अब ये बिल्कुल मुफ्त में देखने को मिल रहा है।   

ये भी पढ़ें:

Crush को तीन साल बाद लड़के ने किया मैसेज, फिर पता चली ऐसी बात कि सुनकर होश हो गए फाख्ता

VIDEO: फर्जी IPS वाला लड़का बन गया स्टार! लड़कियों के साथ भर-भर के बना रहा रील, भोजपुरी गाने में भी मिला लीड रोल

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article