महाराष्ट्र में 'महायुति की सरकार बनना तय', गृह मंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी

2 hours ago 1
महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह।- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह।

महराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। सभी दल अभी से ही चुनावी तैयारियों में लग चुके हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी महराष्ट्र पहुंचे और मुंबई में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और अन्य नेता भी उपस्थित थे। बैठक में अमित शाह ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 'महायुति' की सरकार बनना तय है। 

महाराष्ट्र बीजेपी की बैठक में अमित शाह ने कहा है कि 2024 में महायुति की सरकार बनेगी ये तय है। महायुति को रोकने की ताकत किसी पार्टी में नहीं है। अमित शाह ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के बाद कॉमन सिविल कोड लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की समस्याओं को हल करने  के लिए देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं। 

अमित शाह ने मुंबई पदाधिकरियों की बैठक में स्पष्ट किया कि महायुति सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। अमित शाह ने कार्यकर्ताओ को पूरे जोश से चुनाव में काम करने की सलाह दी। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने से भाजपा की कम से कम 20 से 30 सीट का इजाफा हो सकता है। पार्टी में अन्य दलों से लोग आने पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उचित स्थान और सम्मान मिलेगा।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article