Agency:News18 Bihar
Last Updated:February 11, 2025, 20:05 IST
Bagwani Mahotsav 2025: शिवहर के किसान मनोज कुमार महतो को लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूर्वी चंपारण के किसान उन्नति मेला-2025 में सम्मानित किया गया. उन्हें प्रमाण पत्र और 2 हजार रुपए का चेक मिल...और पढ़ें
![लहसुन खेती में टॉप करने पर किसान को किया गया सम्मानित, मिली इतनी इनामी राशि लहसुन खेती में टॉप करने पर किसान को किया गया सम्मानित, मिली इतनी इनामी राशि](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/02/HYP_4971109_cropped_11022025_183604_img20250211wa0024_watermar_1.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
लहसुन की खेती में प्रथम स्थान पाने वाले इस किसान को किया गया पुरस्कृत, जाने..
हाइलाइट्स
- किसान मनोज कुमार महतो को लहसुन उत्पादन में मिला प्रथम स्थान
- मनोज कुमार महतो को 2 हजार रुपए और प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
- किसान उन्नति मेला-2025 में सैकड़ों कृषकों ने लिया भाग
सीतामढ़ी. शिवहर जिले के किसान को लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है. जिले के पिपराही प्रखंड के मीनापुर बलहा गांव के किसान भोला महतो के पुत्र मनोज कुमार महतो ने पूर्वी चंपारण में आयोजित तीन दिवसीय किसान उन्नति मेला-2025 में हिस्सा लिया. यहां उन्हें लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र और 2 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार उन्हें उपनिदेशक उद्यान तिरहुत प्रमंडल द्वारा दिया गया.
बागवानी महोत्सव प्रतियोगिता 2025 में सम्मानित हुए मनोज
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के तत्वाधान में किसान विज्ञान केंद्र पिपरा कोठी, पूर्वी चंपारण में प्रमंडलीय बागवानी महोत्सव प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया था. इसमें लहसुन उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने पर किसान मनोज कुमार महतो को प्रमाण पत्र और 2 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. इस उपलब्धि से किसान मनोज कुमार महतो काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खेती का रकबा बढ़ाने की योजना बनाई है.
बिहार के सभी जिलों से सैकड़ों कृषकों और प्रदर्शकों ने लिया भाग
बागवानी महोत्सव में बिहार के सभी जिलों से सैकड़ों कृषकों और प्रदर्शकों ने भाग लिया. महोत्सव में दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे, जहां दर्शक फल, फूल, सब्जी के बीज, पौधे, गमले, मधु, मखाना, मशरूम आदि खरीद सकते थे. महोत्सव का उद्देश्य बाजारोन्मुख बागवानी उत्पादों के गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए कृषकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है. साथ ही, बागवानी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी उपकरणों से कृषकों को परिचित कराना और उनके उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त करने के लिए निर्यात प्रोत्साहन हेतु कृषकों और व्यापारियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है.
Location :
Sitamarhi,Sitamarhi,Bihar
First Published :
February 11, 2025, 20:05 IST
लहसुन खेती में टॉप करने पर किसान को किया गया सम्मानित, मिली इतनी इनामी राशि