हिमालय पर बर्फबारी..कांप रहा झारखंड! अभी नहीं मिलेगी राहत, टेंशन बढ़ाएगा अपडेट

14 hours ago 2

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:February 10, 2025, 06:29 IST

Jharkhand Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर तो ज्यादा नहीं पड़ा, लेकिन हिमालय से आ रही शीतलहर ने प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट की है. दिन में भी लोग स्वेटर-जैकेट में दिखने लगे हैं...

X

झारखंड

झारखंड में शीतलहर से बढ़ी ठंड. जानें आज का हाल.

हाइलाइट्स

  • हिमालय की बर्फबारी से झारखंड में ठंड बढ़ी
  • रांची में दोपहर में भी स्वेटर-जैकेट में लोग दिखे
  • चतरा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज

रांची. पश्चिमी विक्षोभ का असर खासतौर पर हिमालय क्षेत्र में अधिक देखा जा रहा है. वहां पर जमकर बर्फबारी हो रही है. इसका असर झारखंड में भी दिख रहा है. प्रदेश में ठंडी हवा के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है. बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर में ठिठुरन महसूस हुई. दोपहर में भी लोग स्वेटर व जैकेट पहनकर काम पर निकले. वहीं, सोमवार को भी मौसम की ऐसी स्थिति ही रहने की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का वैसा असर नहीं देखा जा रहा है, जैसा अनुमान लगाया गया था. लेकिन, हिमालय में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है, वहां पर इसका असर बहुत ही तीव्र है. इसी कारण झारखंड में भी ठंडी हवा आ रही है. जिस कारण अच्छी खासी ठंड बढ़ी है. आज दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और कर्कश धूप रहेगी, लेकिन हवा में ठंडापन रहेगा.

हिमालय में बर्फबारी का दिखेगा असर
मौसम केंद्र के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो रही है और उत्तर पश्चिम में ठंडी बर्फीली हवा के कारण झारखंड में भी कनकनी हवा के रूप में असर देखने को मिलेगा. ऐसे में ठंड के इस अटैक से लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है. कोडरमा , गुमला, पाकुड़ व बोकारो में सुबह हल्का कोहरा देखा जा सकता है. वहीं, अन्य जिलों में शाम में अच्छी खासी ठंडी हवा चलेगी.

चतरा रहा सबसे ठंडा
साथ ही, बीते 24 घंटे में सबसे गर्म जिले की बात करें तो चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे ठंडे जिले की बात करें तो चतरा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 29 व न्यूनतम 10 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

February 10, 2025, 06:29 IST

homejharkhand

हिमालय पर बर्फबारी..कांप रहा झारखंड! अभी नहीं मिलेगी राहत, टेंशन बढ़ाएगा अपडेट

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article